रिपोर्ट - अभिलाष
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त के निर्देश पर शहर के विभिन्न पैट्रोल पम्पों पर सिविल डिफेन्स के वार्डनों तथा आरटीओ ने बिना हेलमेट पैट्रोल लेने वालों 133 वाहन स्वमियों के ई चालान किए गए।साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत महराजपुर, चकेरी तथा नौबस्ता क्षेत्रों में बिना परमिट के 24 स्कूली वैनो का चालान भी किया गयाइसीक्रम मे एक बस जिसकी फिटनेश 2018 में समाप्त हो चुकी थी वर्ष 2017 से उसका टेक्स जमा नही था उसे नौबस्ता थाने में सीज कराया गया । चेकिंत के दौरान आरटीओ सुनील दत्त विनय पांडे ने कुल 157 वाहनों के ई चालान किए। जिलाधिकारी ने "नो हेलमेट नो पैट्रोल" अभियान के अंतर्गत कानपुर शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट अवश्य लगाए यह आपकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि लगातार एक ही व्यक्ति के बिना हेलमेट बार बार ई चालान होंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। जिसकी मॉनेटरिंग करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री बसंत अग्रवाल को अभियान की विस्तृत मॉनेटरिंग करने के निर्देश दिये।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।