ब्यूरो कैलाश सिंह विकास
थाना रामनगर पुलिस द्वारा पशु तस्कर गिरफ्तार, 03 अदद DCM ट्रक में 138 राशि पड़वा बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 04.07.2019 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर DCM संख्या UP17AT4512, UP17AT6036, UP15ET2341 में ठूस-ठूसकर भरकर क्रूरतापूर्वक पड़वा लादकरचंदौली की तरफ से इलाहाबाद की ओर ले जाया जा रहा, को नेशनल हाइवे चौकी क्षेत्र भीटी के रोककर चेक किया गया तो 138 राशि पड़वा बरामद हुये । उक्त वाहन में बैठे 04 व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः साहिद पुत्र हमीर अहमद, शकील पुत्र वकील, अब्दुल्ला पुत्र रिजवान, फरमान पुत्र फोरकान बताये । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण साहिद पुत्र हमीर अहमद, निवासी हापुड़ रोड जाकिर कालोनी, थानानिसाड़ीगेट, जिला- मेरठ उ0प्र0 उम्र-35 वर्ष, । शकील पुत्र वकील, निवासी खिवायी थाना सरुरपुर जिला- मेरठ, उ0प्र0 उम्र-32 । अब्दुल्ला पुत्र रिजवान, निवासी बहरोड़ा, थाना-किठौर, जिला-मेरठ, उ0प्र0 उम्र-22 वर्ष । फरमान पुत्र फोरकान, निवासी राधना थाना किठौर, जिला-मेरठ, उ0प्र0 उम्र-35 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0165/2019 धारा 307 भादवि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना रामनगर, वाराणसी ।
बरामदगी का विवरण DCM ट्रक नं0 UP15ET2341मय 46 राशि पड़वा ।DCM ट्रक नं0 UP17AT6036मय 57 राशि पड़वा ।DCM ट्रक नं0 UP17AT4512मय 35 राशि पड़वा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण उ0नि0 विनय कुमार दूबे, उ0नि0 राजेश कुमार राय, हे0का0 जयप्रकाश पाण्डेय, हे0का0 विद्यानन्द, का0 3289 वैभव यादव, का0 अमित कुमार, का0 शिवानन्द, का0 सुजीत चौहान

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।