जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात के ग्राम प्रधानों ने राष्ट्रीय पंचायती
राज ग्राम प्रधान संगठन उ0 प्र0 के बैनर तले समस्याओं के निदान के लिए 5
सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी को सौपा। मांग पत्र
के माध्यम से प्रधानों ने आगामी पंचायत चुनाव के नजदीक आने के कारण
विरोधियों द्वारा फर्जी शिकायत कर प्रधान की छवि खराब करने और विकास में
रोढ़ा लगाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रधानों ने ऐसी शिकायतों पर ग्राम
प्रधान को परेशान न करने और फर्जी शिकायत करने वाले लोगो के खिलाफ
कार्यवाही करने की मांग की। राष्ट्रीय
पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ0 प्र0 के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कौशल
किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में आज कानपुर देहात के ग्राम प्रधानों ने 5
सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी को सौपा।
ग्राम प्रधानों की माने तो ग्राम प्रधानी का कार्यकाल समाप्त होने की कगार
पर है और पंचायत चुनाव नजदीक आ गये हैं। जिसको देखते हुए गांव के प्रधानी
चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग वर्तमान प्रधान के खिलाफ फर्जी शिकायते कर उसकी
छवि धूमिल करने के साथ ही गांव के विकास में रोढ़ा लगा रहे हैं। साथ ही इस
फर्जी जांच में तमाम सरकारी अमला जांच में लग जाता हैं। जिससे कार्य
प्रभावित होता हैं। ऐसे मामलो में रोक लगाने की मांग प्रधानों ने
मुख्यमंत्री से की हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।