रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
प्रदेश में
भाजपा सरकार शिक्षा से लेकर हर कार्य को नियमानुसार कराने का प्रयास कर रही
है वही स्थानीय भाजपा के ब्लाक बढ़पुर के उपाध्यक्ष पंकज पाल के भाई अनूप
कुमार और आशीष कुमार दबंगई पर उतारू है ।मामला शहर के मोहल्ला ढिलावल का है
जहां पर रामप्रताप सिंह नाम का ब्यक्ति नेत्रहीन छात्रों का विधालय चला
रहे है वही पर इन भाजपा नेता के भाइयों ने दबंगई के चलते पास में मुर्गी
फार्म खोल दिया है जो नियम के विरुद्ध है। मानक के अनुसार स्कूल से लगभग
500 मीटर दूरी पर इस प्रकार से मुर्गी फार्म खोला जा सकता था । यदि यह
मुर्गी फार्म स्कूल के पास चलता है तो उनसे बच्चो को अनेक प्रकार के रोग
होने का खतरा बना हुआ है वही जहां पर इंसान रहते है वहा पर मुर्गी जीवित भी
नही रहे सकती है क्योंकि बातावरण उनके अनुकूल नही होता है।पीड़ित ने सभी
अधिकारियों से इस मुर्गी फार्म की शिकायत की है लेकिन कोई भी ठोस कार्यवाही
नही की गई है।यदि स्कूल के पास से मुर्गी फार्म नही हटाया गया तो आने वाले
समय स्कूल के बच्चे किसी बड़ी बीमारी का शिकार बन सकते है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।