वकीलों की हड़ताल में प्रदेश भर के करीब साढ़े तीन लाख वकील शामिल हो सकते - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 29 July 2019

वकीलों की हड़ताल में प्रदेश भर के करीब साढ़े तीन लाख वकील शामिल हो सकते

foto google

उत्तर प्रदेश में आज वकीलों की बड़ी हड़ताल है। इस हड़ताल में प्रदेश भर के करीब साढ़े तीन लाख वकील शामिल हो सकते हैं। यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल के दौरान प्रदेश भर के वकील कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही वकीलों की हत्याओं का विरोध इस हड़ताल के माध्यम से किया जाएगा।
इस हड़ताल में तहसील से लकर हाईकोर्ट तक के वकील शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान वकील अपनी कई मांगें भी रखने वाले हैं। इन मांगों में वकीलों की सुरक्षा के साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग भी शामिल हैं।

बताते हैं कि पर्याप्त बजट न मिलने को लेकर भी वकील नाराज हैं। बार काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष 40 करोड़ के बजट का प्रावधान है। इसी तरह की मांगों को लेकर वकील कलम बंद हड़ताल करेंगे और न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।