ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी
फतेहपुर
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा में एक बुजुर्ग पिता ने अपनी पुत्री का
विवाह अपनी सामर्थ के हिसाब से किया था। शादी के 12 घंटे बाद ही बाइक न
देने के कारण विवाहिता के पति ने उसे तलाक दे दिया। पीडित पिता ने कोतवाली
में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।फतेहपुर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी कुतुबुदीन ने अपनी पुत्री
रूकसाना बानों का निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सद्दीपुर निवासी
उस्मान गनी के पुत्र शाहे आलम के साथ तय किया था। बीते शनिवार को दोनों का
निकाह बडी धूम धाम से किया गया। रविवार को पुत्री की चौथी लाने के लिए
तैयारियां चल रही थी कि इस बीच कुतुबुदीन को पुत्री के ससुराल से फोन आया
कि उसकी पुत्री की तबीयत खराब है। जिसपर वह कुछ लोगों के साथ पुत्री की
ससुराल पहुंच गया। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा तो देखा उसकी पुत्री रो
रही है जब उसने अपनी पुत्री से बात की तो उसने बताया कि उसका पति दहेज में
बाइक न देने की बात पर उसे प्रताडित कर रहा है।
विवाहिता के पिता ने अपने
दामाद व उसके परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसके पति
ने उसे सबके सामने उसकी पुत्री को तलाक दे दिया। 12 घंटे बाद पुत्री को
तलाक की बात सुन पिता सदमे में आ गया। पीडित पिता ने कोतवाली में तहरीर
देकर ससुराल पक्ष के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल
शमषेर बहादुर सिंह ने बताया कि तीन तलाक देने का मामला संज्ञान में आया है
जांच कर कार्रवाई की जायेगी। हसनपुर
टांडा निवासी कुतुबुद्दीन की छह पुत्रियां है जिसमे से दो बडी पुत्री
किस्मतुल व हसरतुल का निकाह हो चुका है, शनिवार को उसकी पुत्री रूकसाना
बानो व अफसाना बानों का निकाह हुआ था। जिसमे अफसाना का निकाह कोतवाली
क्षेत्र के बिलौली निवासी अषफाक के साथ हुआ था वह तो विदा होकर रविवार को
घर आ गई लेकिन रूकसाना के पति द्वारा तलाक देने के कारण घर की खुशिया गम
में तब्दील हो गई।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।