रिपोर्ट मोबीन मंसूरी
कन्नौज पुलिस के द्वारा मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से भारी मात्रा में नाजायज असलहा भी बरामद हुए हैं। यह सभी लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए थे उसी समय पुलिस को भनक लगते ही मुठभेड़ के दौरान इनको गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर लूट और चोरी के कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
कन्नौज में एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि हमारी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ अपराधी किस्म के लोग आपस में लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर स्वाट टीम प्रभारी और सर्विलांस टीम प्रभारी एवं ठठिया थानाध्यक्ष के साथ बीती रात करीब रात्रि 10 बजकर 50 मिनट पर नेहरा पुल के पास ठठिया मानीमऊ रोड पर दविश दी गई। इस बीच हमारी टीम ने मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक अदत देशी राइफल, 2 अदद पेनिया 315 बोर, 5 अदत तमंचा 315 बोर, 14 अदत जिंदा व दों खोखा कारतूस 315 बोर और दो अदत टॉर्च बरामद की गई है। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पहले से ही कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10,000 का इनाम देने की भी घोषणा की गई ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।