बाराबंकी - केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को नगर और कस्बों में पलीता लग रहा.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 July 2019

बाराबंकी - केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को नगर और कस्बों में पलीता लग रहा..

ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी

 आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर बाजार में गंदगी से नालों पटे हुए हैं। नगर पंचायत स्वच्छता अभियान के साथ कदमताल करने में नाकाम साबित हुई हैं। केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान से साफ सुथरे नगर की जो उम्मीद जगी थी, वह पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर बाजार की नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। नालों में बहने वाला गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। इस कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। नालों से उठ रही दुर्गंध से व्यापारियों को जीना दूभर हो गया है। गंदगी से आम जनमानस नाक बंद करके चलने को मजबूर हो रहा है। इस बाजार में पूरे आस पास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचते हैं। नाला गंदा होने पर लोग कहते हैं क्या नगर पंचायत साफ सफाई में ध्यान नहीं देती है।


 नगर पंचायत के अधिकारियों को नगर वसियो के द्वारा समय-समय पर बताया जाता है कि नालों की सफाई की जाए। लेकिन नगर पंचायत फतेहपुर बाजार के नालों की सफाई का ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने जल्द बंद पड़े नालों की सफाई की मांग की है। कहा कि अगर शीघ्र नालियों की सफाई नहीं की गई तो घरो में गन्दा पानी प्रवेश हो जाएगा।।क्या बोले नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी ईओ प्रेम नाथ वर्मा ने बताया कि नाले  चोक होने से बरसाती पानी नगर में भरा हुआ है नाले को जल्द कर्मचारियों द्वारा साफ करा दिया जाएगा। नाले की नगर पंचायत की ओर से नियमित सफाई की निदेशित किया गया है फतेहपुर के दुकानदारों द्वारा नालों में कूड़ा फेंकने की वजह से नाले बंद पड़ जाते हैं। इस कारण समस्या पैदा हो जाती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।