रिपोर्ट - राजित राम यादव
मामला बस्ती जिले की हर्रैया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवरादास के राजस्व ग्राम काशीपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थय केंद्र की भूमि का हैअरसा कई वर्षो पहले जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के निर्माण के साथ पेड़ो को लगवाकर बना बाउंडरीवाल अस्पताल के बगल स्थित कास्तकार ने राजस्व कर्मी को मिला कर करवाई अपनी भूमि की पैमाइस लेखपाल हरी सिंह ने बिना फिल्ड बुक तैयार किए की दबंग कास्तकार के भूमि की पैमाइस, अस्पताल के सीमा क्षेत्र में लगभग दो बीघा घुसाया दबंग कास्तकार ने आनन फानन में अस्पताल की बाउंडरीवाल को तोड़कर ईट समेत कई पेड़ काट कर उठा ले गए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दबंग लेखपाल हरी सिंह ने कास्तकार से लिया मोटी रकम प्राथमिक स्वास्थय केंद्र प्रभारी ने बताया की उच्च अधिकारिओ को कई बार प्रकरण के बावत पत्र लिखा गया परन्तु विपक्षी इतने दबंग की कार्यवाही करने से खाते खौफ सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां यू .पी. सरकार भूमाफियाओ के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है
वही ऐसे लेखपाल सरकार की मंसा पर पानी फेरते नजर आ रहे है आख़िरकार क्या कारण है की उच्च पदों पर बैठे अधिकारी ऐसे कर्मचारिओं पर क्यो नहीं कार्यवाही कर पाते यह एक बड़ा प्रष्न है जब सरकारी सम्पति को ऐसे सरकारी कर्मचारी कब्ज़ा करवाते रहेंगे तो आम जनता का क्या होगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।