बाराबंकी - प्राथमिक विद्यालय का हाल बेहाल, तालाब किनारे शौच जाने को मजबूर छात्र - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 July 2019

बाराबंकी - प्राथमिक विद्यालय का हाल बेहाल, तालाब किनारे शौच जाने को मजबूर छात्र





ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी

मामला बाराबंकी जनपद की तहसील रामसनेहीघाट का है।जहां विकासखंड दरियाबाद से सटे ग्राम पंचायत सराय संगई का है। यहां के प्राथमिक विद्यालय की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कमरों में पानी भरे होने के कारण विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राएं बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर है। विद्यालय के शौचालय भी क्षतिग्रस्त हैं और जो सही भी है उन शौचालयों में गंदगी भरी हुई है।जिसके कारण विद्यालय के छात्र स्कूल के पीछे बने तालाब शौच जाने को मजबूर है। तालाब की तरफ स्कूल की दीवाल भी टूटी हुई है जिसकी शिकायत वहां की प्रधानाध्यापिका आसिफा परवीन कई बार कर चुकी है। प्रधानाध्यापिका जी ने बताया कि विद्यालय के कमरों में अक्सर सांप निकलते रहते हैं जिससे बच्चे डरे सहमे रहते हैं। जब इस संबंध में हम बात करने के लिए ग्राम प्रधान रशीदा परवीन से गए तो हमने देखा कि गांव में भी गंदगी की भरमार है।प्रधान जी से हमने जब इस संबंध में बात की तो प्रधान जी ने बातो को गोल मटोल करने लगे।उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से कार्य कर रहे है।लेकिन बड़ी बात तो ये है कि प्रधान जी का कार्य कहीं दिख नहीं रहा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।