बाराबंकी - भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का चला हंटर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 July 2019

बाराबंकी - भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का चला हंटर




ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी

बाराबंकी की नगर पंचायतों में ताबड़तोड़ छापे मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला अधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत सतरिख, नगर पंचायत बेलहरा एवं नगर पंचायत फतेहपुर के कार्यालयों को सीज करने की कार्यवाही जारी नगर पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खेल के मद्देनजर हुई बड़ी कार्यवाही महेश कुमार श्रीवास्तव लिपिक की गिरफ्तारी के बाद बाराबंकी जनपद की नगर पंचायतों में पड़े ताबड़तोड़ छापे।नगर पंचायत फतेहपुर में नवागत अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ वर्मा तथा फतेहपुर चेयरमैन पति  मो० मशकूर के निर्देश पर पहले से लगे कैमरे हटवाए नगर पंचायत फतेहपुर में लगे कैमरे हटवाने का मतलब यही साबित करता है कि नगर पंचायत फतेहपुर के नवागत ई ओ प्रेमनाथ वर्मा तथा फतेहपुर चेयरमैन पति  मो० मशकूर जिनकी भ्रष्टाचार की जांच हेतु तत्कालीन ई ओ योगेश मिश्र द्वारा शासन को पत्र लिखा गया था , कल से ही नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की पत्रावलियों को गायब कराने की साजिश रची जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।