तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
परिवार में कलह के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा से गठबंधन करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने एक शर्ते रखी है। शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव अगर गठबंधन की पेशकश करेंगे तो प्रसपा सपा से गठबंधन करेगी। रविवार को फिरोजाबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान शिवपाल ने यह बयान दिया। प्रसपा अध्यक्ष का यह बयान उस वक्त आया है, जब सभी राजनीतिक दल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। इससे सियासी गलियारों में सपा-प्रसपा के एक साथ आने की चर्चाएं होने लगी हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।