बाराबंकी-नहीं चेत रहे नगर पंचायत के कर्मचारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 29 July 2019

बाराबंकी-नहीं चेत रहे नगर पंचायत के कर्मचारी




ब्यूरो चीफ -योगेश तिवारी की रिपोर्ट

जहा सरकार सफाई व्यवस्था पर करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा रही वही नगर पंचायत बेलहरा के वार्ड संख्या एक में खाले टोला स्थित रामकुमार सिंह के दरवाजे  साथ ही कई ग्रामीणों के मकान के सामने जलभराव के कारण  तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है जरा सी बरसात हो जाने पर लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है ऐसे में इस जल के ठहराव से कई तरह के संक्रमण रोग फैलने की आशंका बनी हुई है नगर पंचायत द्वारा बरसात के पहले जल निकासी की व्यवस्था ना करने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है क्षेत्र में फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है

संक्रमण रोग फैलने की आशंका

क्षेत्र में गंदा पानी इकट्ठा हो जाने के कारण किसी भी समय संक्रमण रोग फैलने की आशंका से लोग भयभीत हैं आपको बताता चलूं पिछले वर्ष भी इसी तरह से पूरे मोहल्ले में गंदा पानी इकट्ठा हुआ था और कई लोग डेंगू जैसे बीमारी से ग्रसित हो गए थे जिनका काफी इलाज कराने के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ था

नहीं चेत रहे नगर पंचायत के कर्मचारी

मोहल्ला वासियों का कहना है कई बार नगर पंचायत के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत की जा चुकी है पर किसी भी कर्मचारी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है यहां के जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है जैसे जैसे बरसात होती जा रही हैं मोहल्ले में जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है

घरों से नहीं निकलते हैं बच्चे

घरों के सामने जलभराव होने के कारण घरों से बच्चों का निकलना दूभर हो गया है अक्सर घर से निकलने पर बच्चों का गिरकर चोटिल होना स्वभाविक हो गया है ऐसे में जलभराव के कारण बच्चे घरों में ही दुपक कर रह गए हैं


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।