वाराणसी-शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 5 July 2019

वाराणसी-शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप


ब्यूरो कैलाश सिंह विकास 

शासन के शीर्ष प्राथमिकता कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी, वाराणसी की संस्तुति पर गुलाब सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पं0) विकास खण्ड चोलापुर जनपद वाराणसी को  ए0के0सिंह, उपनिदेशक पं0 वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा दिनांक 04.07.2019 को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के शौचालय निर्माण में अपेक्षित सहयोग न करना, एल0ओ0बी0 में लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय का निर्माण न करना, वित्तीय वर्ष 2018-19 की प्रिया साफ्ट पर आनलाईन फिडिंग 89 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष मात्र 17 ग्राम पंचायतों का वार्षिक पुस्तिका बन्द न करना, साप्ताहिक बैठकों में निर्देश देने के बावजूद भी अपेक्षित प्रगति न करने के आरोपों में निलम्बित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी, वाराणसी कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।