रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
योगी सरकार की फर्रूखाबाद पुलिस का
नया कारनामा सामने आया है कल ग्रामीणों के द्वारा पकडे गए बदमाश को पुलिस
ने मुठभेड मे पकड़ा दिखा दिया और उसके पैर में गोली भी मार दी ।मुठभेड मे
बदमाशों को पकड़ने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है । अाननफानन में मुठभेड की
प्रेस रिलीज सोशल मिडिया पर डाल दी ।आपको बताते चले कोतवाली
मोहम्मदाबाद के वीरपाल अपनी पत्नी शिवप्यारी व सुरेंद्र सिंह पत्नी नवल
कुमारी को बाइक पर बिठाकर कोतवाली मोहम्दाबाद के पैत्रिक ग्राम गोसरपुर में
गमी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। तभी दोनों बदमाशों ने लूट की घटना
को अंजाम दिया लूट का विरोध करने पर बदमाश ने तमंचे से वीरपाल के ऊपर
जानलेवा फायर किया। पूर्व सैनिक वीरपाल सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह ने जान पर
खेलकर लुटेरे मनोज जाटव व ज्ञानू कठेरिया को पकड लिया था। शातिर ज्ञानू
किसी तरह भाग गया ।सूचना पर पहुंचे गांव वालो ने बदमाश को घेर लिया ।वीरपाल
के परिवार के युवक आकाश व अनुज ने भागे लुटेरे को तलाश किया।
भागे लुटेरे
को तलाश करने के बाद ग्राम सकवाई मोड पर पीसीएफ गोदाम के पूर्वी ओर बाजरे
के खेत में लेटे समय पकड लिया। घटना की सूचना के बाद 1 घन्टे बाद
मोहम्मदाबाद पुलिस पहुंची और दोनों बदमाशों और घायल वीरपाल व सुरेन्द्र
सिंह को कोतवाली ले गई। जाते समय पुलिस ने अनुज को चेतावनी दी कि किसी को
मत बताना कि मैने लुटेरे को पकडा है। पुलिस ने इसी लुटेरे ज्ञानी कठेरिया
पुत्र प्रेमपाल सिंह और मनोज जाटव पुत्र राजेंद्र की ग्राम गोसरपुर के पास
मुठभेड में गिरफ्तारी दर्शा दी। जात्ते जाते पुलिस गांव वालो को धमकी भी दे
गयी ।इस मांमले में किसी मीडिया कर्मी से बात की तो आजीवन जेल में डाल
दूगा । जब मिडिया कर्मी गांव पहुंचे तो किसी ने इस मांमले में कैमरे पर बात
नहीं करनी चाही । लेकिन गांव वाले दबी जबान से सब कुछ बोल गए ।जनपद
मैनपुरी के लुटेरे ज्ञानू को करीब 3 बजे ग्राम गोसरपुर गांव के पास मुठभेड
में गिरफ्तार किया। मुठभेड के दौरान ज्ञानू के दाये पैर की जांघ में गोली
लगी। उसके पास 315 बोर का तमंचा व 2 कारतूस, 2 खोखे एवं लूटी गई सोने की
चैन मिली। घायल बदमाश को उपचार के लिये स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। डा0 ने
ज्ञानू को लोहिया अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
1- लूट की घटना के 6 घंटे तक पुलिस सोती रही क्या ?
2- लूट की घटना स्थल से मुठभेड़ स्थल मात्र 1 से 2 किलो मीटर है
3- ज्ञानी कठेरिया मोटरसाइकल से भगा तो वह कहा है ?
4- वही पुलिस अधिक्षक 2 बजे मुठभेड बता रहे है SHO मोहम्मदाबाद 3 बजे ग्राम गोसरपुर गांव के पास मुठभेड में गिरफ्तार बता रहे
5 - जब पुलिस ने घटना के 6 घंटे बाद मुठभेड दिखाई तो बदमाश 1 किलो मीटर दूरी पर बैठ कर क्या मुठभेड होने का इन्तजार कर रहा था ?
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।