कानपुर - दो पक्षों के विवाद में बाबू पुरवा बनी छावनी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 July 2019

कानपुर - दो पक्षों के विवाद में बाबू पुरवा बनी छावनी




रिपोर्ट - अभिलाष

 बाबू पुरवा थाना अंतर्गत बाबू पुरवा के ईदगाह के समीप रहने वाले नूर आलम 22 वर्षीय बैटरी रिक्शा चलाते हैं वही शिवा, तूफान और प्रकाश को बाकरगंज चौराहे से ईदगाह के समीप बने खटकाने में छोड़ने जा रहे थे तभी पैसों को लेकर दोनों में कहासुनी हुई फिर बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई होने लगी हाथापाई में नूर आलम जमीन पर गिर पड़े जिससे उन्हें छोटे आ गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु हैलट अस्पताल भिजवाया कुछ सुररेबाजो ने मामले को तूल देने का प्रयास किया जिससे सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी अनंत देव, एसपी रवीना त्यागी, एसपी संजीव सुमन, एसपी क्राइम राजकुमार के साथ आसपास के क्षेत्र के थानों का फोर्स पहुंचा वहीं घटना की जानकारी लेते हुए लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा तथा दोषियों के खिलाफ दबिश दे पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और नूर आलम का उपचार करा उन्हें घर भेजते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

इसी क्रम में कानपुर के सभी पत्रकार बंधुओं की ओर से
 
आप सभी शहरवासियों से अपील है कि किसी प्रकार की भी अफवाह पर ध्यान न दे तथा उसे व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए कहीं भी शेयर न करें

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।