जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात जिले में एक दलित का पूरा परिवार अनशन पर बैठ गया है
और उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही होगी, वो अनशन जारी रखेंगे।
अब वजह जान लें कि आखिर उनके अनशन के पीछे की वजह क्या है? यह मामला
कानपुर देहात के झींझक नगर के बुद्ध नगर का है, जहाँ पर रामचन्द्र का
परिवार अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठा है। रामचंद्र का कहना
है कि मेरी जमीन पर एक पुराना शिवजी का मंदिर था, जिसमें शिवलिंग स्थापित
थी। प्रशासन ने उस मंदिर को तोड़कर भूमाफिया के कब्जे में दे दिया। यह आरोप
रामचन्द्र ने लगाया है।
रामचन्द्र
का कहना यह भी है कि किस तरह से राजस्व के अधिकारी लेखपाल और भू माफियाओ
ने जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद से कई बार शिकायत अधिकारियों से की
गयी कि किस तरह मेरी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और मैंने अपने जमीन के
कागज भी दिखाए, लेकिन प्रशासन ने कोई भी बात नही मानी। यहां तक कि मैने यह
भी गुहार लगाई कि अगर लिखा पढ़ी में मेरी जमीन न हो तो मुझ पर कार्यवाई हो,
लेकिन फिर भी कोई भी सुनवाई नही हुई। इसलिए वेवश होकर हम अपने पूरे परिवार
के साथ आमरण अनशन पर बैठे और अगर मेरी सुनवाई नही होती है तो मैं खुद अपनी
जान दे दूंगा। इस संबंध डेरापुर उपजिलाधिकारी दीपाली कौशिक से बात करने की
कोशिश की तो सम्पर्क नहीं हो पाया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।