रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आज धरना प्रदर्शन
किया। अनुदेशकों ने वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश
के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार भी लगाईं। बताते
चले कि उत्तर प्रदेश में जुलाई 2013 को इन अनुदेशकों (पार्ट टाइम टीचर) की
भर्ती जुनियर हाईस्कूलों में की गई थी। जिसमे अलग अलग विषय के जैसे कला,
विज्ञानं संकाय, कृषि विज्ञानं, कम्प्यूटर अध्यापक आदि क्षेत्रों के
विशेषज्ञों की कुल 32000 हजार अनुदेशकों की भर्ती की गई थी।जिसमे करीब 233
अनुदेशक में जिले में भी कार्यरत हैं। इन अनुदेशकों का कहना है कि हम लोगों
को 17000 मानदेय का वादा किया गया था लेकिन मानदेय बढ़ाने की जगह हम लोगों
को 8470 की जगह 7000 ही दिया जा रहा है। इस लिए हम लोग मानदेय बढ़ाये जाने
को लेकर आज यह धरना दे रहे हैं और मुख्यमंत्री जी से गुहार लगा रहे हैं कि
हम लोगों से वादा किया गया था उसको बढ़ाया जाये।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।