बनारस के इस इंस्पेक्टर ने मां के चेहरे पर लौटाई खुशी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 31 July 2019

बनारस के इस इंस्पेक्टर ने मां के चेहरे पर लौटाई खुशी




 ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

14 साल की मासूम आरिफा उर्फ खुशी वाराणसी के दालमंडी की रहने वाली है। आरिफा 21 जुलाई को मां के डांट से घर छोड़कर चली गयी थी। चौक इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी ने ततपरता दिखाते हुए कैंट स्टेशन से बिटिया को बरामद किया। अपराधियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम लगा दी गयी है।

क्या है मामला
आरिफा उर्फ खुशी को मम्मी आये दिन गलती करने पर डांट लगाती रहती थी कि तुम्हे पागलखाने भेज देंगे। आरिफा अपने माँ से नाराज होकर घर छोड़कर चली गयी। इसी बीच कुछ बदमाशों ने आरिफा को कैंट स्टेशन लेकर मुम्बई जाने वाले थे। तभी इंस्पेक्टर ने ततपरता दिखाते हुए आरिफा को बचा लिया। लेकिन बदमाश भागने में सफल हुए। बदमाशों ने आरिफा का मोबाइल भी छीन लिया।

बदमाश बिटिया के सामने ही पीते थे शराब व सिगरेट
 
आरिफा को बदमाश बनारस के एक कमरे में रखे हुए थे। आरिफा जब भी मां के लिए रोती तो बदमाश उसे मारते पीटते रहते थे। बदमाश आरिफा के सामने ही शराब व सिगरेट पीते हुए कहते इसे तो मुम्बई ले जाकर अच्छे दामों में बेचा जाएगा। लेकिन इंस्पेक्टर चौक के चलते बदमाश अपने मंसूबो में सफल नहीं हो सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।