रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद जिले की कानून व्यवस्था को परखने आये एडीजी जोंन को पहले दिन ही थाने के निरीक्षण में कानून व्यवस्था दुरस्त नजर आयी| बस उन्हें सीसीटीएनएस व्यवस्था में कुछ खामियां मिली जिन्हें उन्होंने दूर करने के निर्देश दिये|इसके साथ ही उन्होंने कहा की एक बीट में दो सिपाहियों की तैंनाती की जाये| थाना मऊदरवाजा पंहुचे एडीजी जोंन प्रेम प्रकाश नें पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के साथ निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने सबसे पहले डियूटी रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर देखे| इसके बाद वह कम्प्यूटर कक्ष में गये और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय से कम्प्यूटर से सम्बन्धित जानकारी ली|इसके बाद उन्होंने आरजीआरएस को देखा, आन लाइन एफआईआर चेक की|
उन्होंने थाने के टॉप 10 अपराधियों के बारे में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली| इसके बाद उन्होंने कहा अब पूरे जिले में एक बीट में दो सिपाही तैंनात किये जायें| बल्कि दो बीट को एक करके दो सिपाहियों की तैनाती हो| जिससे यदि एक अवकाश पर चला जाये तो दूसरे से काम चल सके|इसके बाद उन्होंने हवालात देखी| उन्होंने लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश करने के निर्देश दिये| एंटी रोमियों के दरोगा विपिन कुमार से जानकारी ली| उन्हें थाने में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) में कुछ खामियां मिली| जिन्हें उन्होंने दुरस्त करने के निर्देश दिये|वह अपराध के मामले में संतुष्ट दिखे|वही उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा| जिले में जो आये दिन मारपीट की घटनायें अफसरों और पुलिस के साथ हो रही है| इस पर लगाम लगाने का प्रयास होगा| सीओ सिटी रामलखन सरोज आदि रहे|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।