रिपोर्ट - मोबीन मंसूरी
कन्नौज में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब दबिश देने जा रही पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जीप चालक सिपाही की मौत हो गई जब कि सहित दरोगा चार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सिपाही को आलाधिकारियों सहित सभी साथी सिपाहियों ने अंतिम सलामी दी।
इस बजह से हुआ हादसा
बताते चले कि विगत देर रात्रि कोतवाली कन्नौज से पुलिस टीम वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने फर्रुखाबाद गयी थी। उधर से वापसी के दौरान थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के समधन के पास जीप के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित हो गई और चार पांच गुलाटी खाते हुए पलट गई। जिसमे चालक कन्हैया सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पर पहुंची गुरसहायगंज पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सिपाही कन्हैया की मौत हो गई। जब कि दरोगा सहित सभी घायल सिपाहियों का इलाज चल रहा है। वहीँ साथी सिपाही की मौत से दुखी एसपी सहित सभी सिपाहियों ने उसको पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।