करीब ढाई वर्ष बाद योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित पहला विस्तार,टीम योगी में 18 नए चेहरे... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 21 August 2019

करीब ढाई वर्ष बाद योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित पहला विस्तार,टीम योगी में 18 नए चेहरे...





करीब ढाई वर्ष बाद योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित पहला विस्तार बुधवार को संपन्न हुआ। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 11 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिलाकर मंत्रीमंडल में अब 56 सदस्य हो गए हैं। शपथ लेने वाले कुल 23 लोगों में 18 चेहरे नए हैं।राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित समारोह में सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह ने शपथ ली। फिर सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी और अनिल राजभर को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इन चारों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से प्रोन्नत किया गया है। इनके बाद मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के विधायक राम नरेश अग्निहोत्री और फिर कानपुर के घाटमपुर की कमल रानी वरुण को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। ये दोनों पहली बार मंत्री बने हैं।

स्वतंत्र प्रभार के छह राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी को प्रोन्नति दी गई है, जबकि बाकी पांच ने पहली बार शपथ ली। मुजफ्फरनगर के विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सिद्धार्थनगर के इटवा के सतीश द्विवेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया, संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के श्रीराम चौहान और वाराणसी उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।