रिपोर्ट- राजित राम यादव
आज़ ग़ौर स्टेशन चौराहे पर अनुच्छेद 370 और 35A पर भाजपा की केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर आज पूरा देश गौरवान्वित है। आज का दिन भारत देश के संविधान का स्वर्णिम दिन है। सदियों सदियों तक आज के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा की मोदी सरकार कि गिनती अभूतपूर्व सरकारों में की जायेगी। वास्तव में यह निर्णय भाजपा के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का निर्णय है। यह निर्णय भारत माता के चरणों में समर्पित निर्णय है। इस निर्णय पर अखंड भारत भूमि के प्रत्येक नागरिक को गर्व होना चाहिए । मैं स्वयं इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा की केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत बहुत बधाई और आभार प्रकट करता हूँ ।
इस मौके पर अज्जु विनोद शिवम् शुभम जीवन विवेक अखिलेश विजय विकास शशिकांत राजकुमार राधे पंकज आदि लोग मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।