रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
वीडियो में कुछ युवक हाथ में नाजायज असलहे लेकर खिलवाड़ करते नजर आ रहे
हैं और दहशत बनाने के लिए फायरिंग भी करते नजर आ रहे हैं। हरकत में
आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्यवाही की बात कर
रही है। कन्नौज जिले में सोशल मीडिया में
एक वीडियो सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में एक युवक हाथ
में नाजायज असलहा लिए उसको हर तरफ से निहार रहा है और उसको लोड करने की
कोशिश करा रहा है तो वही दूसरा युवक उसके साथ बैठा उस असलहा को समझने की
कोशिश कर रहा है। तो वही दूसरे दो वीडियो में दो युवक फायरिंग करते नजर आ
रहे हैं। तो वही नाजायज असलहों के कई फोटोग्राफ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट
किये गए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और फोटो सामंने आने के बाद शहर में
दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस
की माने तो तीन दिन पहले हुई व्हाट्स स्टेटस को लेकर हुए विवाद
में फायरिंग में घायल एक युवक का वीडियो है जांच के बाद कार्यवाही की बात
पुलिस कह रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।