जिला सवांदाता:अरविन्द शर्मा
गांव का कोटेदार कर रहा था बड़ा खेल, ग्रामीणों ने सारी कलई खोलकर रख दी, मच गया हड़कंप
कानपुर देहात-एक तरफ सरकार गरीबों की भूंख मिटाने के लिए राशन डीलर के माध्यम से सरकारी राशन उपलब्ध कराती है। वही डीलर सरकारी राशन को गरीबों को देने की बजाय बाजार में बिक्री कर रहे हैं। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोटेदार बाज नही आ रहे हैं। ऐसा ही मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद में सामने आया, जहां चोरी-छिपे सरकारी गल्ले को रिटेलर के इशारे पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने घेराबंदी कर सरकारी गल्ले को पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया। पुलिस ने गल्ला लदे पिकप को कब्जे में कर पूंछतांछ शुरू की है। वहीं जिले के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अजनपुर इंदौती का मजरा ब्राह्मण गांव में वर्तमान में दो राशन की दुकानें संचालित हो रही है। कमल चौबे व बृजेन्द्र नाम से 2 दुकानें संचालित हैं। गांव के निवासी रवि त्रिपाठी ने बताया कि कमलेश चतुर्वेदी कमल की राशन की दुकान से सुबह लगभग 4:30 पर एक पिकअप को गेहूं की भरी बोरियों से लोड किया गया। जिसमें कई बोरियां सरकारी थी। इसके बाद बिक्री के लिए गेहूं बाजार ले जाया जा रहा था। बताया गया कि पिकअप में लगभग 25 कुंतल गेंहू था। तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई तो पीछा करने पर ग्रामीणों ने बिल्हा में गाड़ी को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी को अपनी कब्जे में लिया। मामले की जानकारी जनपद के जिलाधिकारी सहित आपूर्ति विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। नायब तहसीलदार जगरूप सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में गरीबों के हक का निवाला नही छीना जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।