वाराणसी - मैजिक वऑटो में आमने-सामने का भिड़ंत, एक घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 August 2019

वाराणसी - मैजिक वऑटो में आमने-सामने का भिड़ंत, एक घायल



ब्यूरो - कैलाश सिंह विकाश 


मोहनसराय चौराहा को हाईवे द्वारा बंद करने की वजह से बड़ी भविष्य में घटना होने की आशंका, ग्रामीणों में रोष व्याप्त रोहनिया -मोहनसराय स्थित हाईवे ओवर ब्रिज के पास बनारस से राजातालाब जा रही ऑटो तथा अदलपुरा दर्शन के लिए जा रही विपरीत दिशा से मैजिक का आपस में आमने सामने भिड़ंत हो गया ।जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी तथा ऑटो चालक टड़िया निवासी सुभाष चौहान 25 वर्षीय बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  डॉक्टर नरेंद्र  पटेल ने बताया कि मोहनसराय चौराहा को हाईवे द्वारा बंद कर दिए जाने की वजह से ऐसी घटना घटी। अगर जिला प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देगा तो भविष्य में आये दिन बड़ी घटना होने की आशंका है। मोहनसराय चौराहा को बंद कर देने के कारण क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। जिसे  पुनः खुलवाने की मांग की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।