गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालयों मे भी नमक रोटी खाने की नौबत आ सकती हैं। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 24 August 2019

गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालयों मे भी नमक रोटी खाने की नौबत आ सकती हैं।



कृपा शंकर चौधरी
मंडल ब्यूरो तहकीकात न्यूज गोरखपुर

गोरखपुर । सरकार के द्वारा सब सही है का ढिंढोरा पीटना कितना सही है शिक्षा विभाग से जान सकते है। शिक्षा के प्रति सजग सरकार एम डी एम मे कोई कोताही नहीं बरदाश्त करने की बात करती हैं किंतु मुख्यमंत्री के गृह जनपद में यह हाल है कि विगत चार महीनों से अधिक समय से एम डी एम का पैसा नहीं आया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नरायण सिंह से बात करने पर उन्होंने दो तीन दिन में समस्या हल होने की बात कहीं।

उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा ब्लाक अध्यक्ष भटहट बृजेन्द्र राय,ब्रम्हपुर ब्लाक के अध्यक्ष राकेश राय एवं मंत्री डा.सी.बी.तिवारी ने बताया है कि जिले के प्राथमिक स्कूलों में मध्यान्ह भोजन हेतु कन्वर्जनकास्ट विगत मार्च माह तक का ही भेजा गया है।हालांकि उसमें अप्रैल आंशिक लिखा गया है लेकिन फिर भी "अप्रैल 30 दिन,मई 20 दिन एवं जूलाई-अगस्त माह का कनवर्जन कास्ट न भेजे जाने पर भी जिले के  शिक्षक किसी प्रकार मध्याह्न भोजन व्यवस्था संचालित करा रहे हैं, और अब इस बढ़ती महगाई के समय में अपना पारिवारिक खर्च काटकर यह व्यवस्था आगे संचालित कराने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं और इस परिस्थिति के कारण उनमें आक्रोश व्याप्त है।

 उन्होने बताया कि दुकानदार उधारी देने मे आनाकानी कर रहे हैं और यदि शीघ्र सितम्बर महीने तक का कनवर्जन कास्ट नहीं भेजा गया तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था मजबूर होकर बंद हो जायेगा।जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंन्धित अधिकारियों की होगी।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि  संबंधित समस्या दो से तीन दिनों में हल हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।