तहकीकात न्यूज़
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के जन संचार व पत्रकारिता विभाग के एमसीजे फाइनल ईयर 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष एमसीजे फाइनल ईयर के क्लास में शोभा गुप्ता ने सर्वाधिक कुल 2000 अंक में से 1530 अंक (76.5%) पाकर प्रथम स्थान हाशिल की हैं। जबकि वासुदेव यादव 2000 अंक में से 1455 अंक(72.5%) पाकर द्वितीय स्थान पर रहे व सूर्यकांत तिवारी 2000 में से 1422 अंक(71.1%) हाशिल कर क्लास में तीसरा स्थान बनाने में सफल रहे। शोभा, वासुदेव व सूर्यकांत ने इसका श्रेय अपने कड़ी मेहनत,गुरुजनों का उचित मार्गदर्शन व अपने माता पिता को दिया है। साथ ही मीडिया के द्वारा आमजन को न्याय दिलवाना व समाजसेवा को अपना लक्ष्य बताया है।
इस विभाग के समन्वयक व विभागाध्यक्ष डॉ0 विजयेन्दू चतुर्वेदी, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 अनिल विश्वा, डर0 राज नारायण पांडेय आदि अध्यापकों ने सभी सफल छात्र- छात्राओं को और मेहनत करने की बात कहा है, साथ ही सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।