रिपोर्ट - राजित राम यादव
रात के अंधेरे में गांव की सडक चोरी हो गयी और जब सुबह गांव के लोग उठे तो देखा कि सडक जहा थी अब वहां धान की खेती लहलहा रही, इस अजूबे मामले की चर्चा अब इलाके में जोरशोर से हो रही है, दबंग रात के अंधेरे का फायदा उठा कर सडक ही उखाड़ ले गए, इस मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है जिसमे कार्यवाही जारी है लेकिन बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के बढनी गाँव को जोडने वाली मुख्य सडक रातो रात गाँव के लोग उजाड कर गायब कर दिया और उस मुख्य सडक से जोडने वाली खंडजे पर धान बैठा दिया जिससे लोगों का निकलना एक दम बन्द है, जब इस बाबत गाव के प्रधान से बात की गयी तो प्रधान ने सरकारी खंडजा लागने की बात स्वीकार की लेकिन खंडजा क्यो उखडा कर फेक दिया इस पर प्रधान ने कुछ नही बोला, वही पीडित की शिकायत है की इसके पहले दंबगो ने उसको मारपीटा था और इसकी शिकायत थाने पर दी थी लेकिन कोई सुनवाई नही हुयी थी अब मनबढ़ दंबगो ने सडक को ही उखड दिया और अब हम लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है इस मामले पर एसडीएम जगदम्बा सिह ने कहा है की मामला संज्ञान मे आया है और जाँच करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर करावाई की जायेगी और रास्ते के प्रकरण को जल्द ही सुलझा लिया जायेगा..
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।