पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धासुमन अर्पित कि... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 25 September 2019

पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धासुमन अर्पित कि...




ब्यूरो -महेंद्र मिश्रा

पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण व अन्त्योदय लक्ष्य के साथ एकात्म मानववाद के प्रणेता को श्रद्धांसुमन अर्पित किये। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर स्वच्छता, प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर हर बूथ पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका, चारबाग, लखनऊ में दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि भारत की राजनीति में एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के दर्शन के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं के साथ जोड़ने का सपना पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने देखा था। वह सपना सत्ता प्राप्ति के बाद उनके पथ का अनुसरण करने वाले कार्यकर्ताओं के द्वारा लोककल्याणकारी व गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरा हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में नमन करते हुए कहा कि ईश्वर हमें शक्ति प्रदान करे ताकि संगठन और सरकार दोनों मिलकर गरीबों, अनुसूचितों, वंचितो के सेवा कार्य में सतत लगे रहें।

योगी  ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चरणांे मंे नमन करके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचित, शोषित वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का सपना देखा था। आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रशस्त पथ के पथिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  वह सपना साकार कर रहे है। विगत पांच वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों को शासन की योजनाओं से आच्छादित करने के लिए कार्य योजना प्रारम्भ हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब के सिर को ढकने के लिए पक्की छत, स्वस्थ जीवन की प्रेरणा प्रदान करने व नारी गरिमा की रक्षा के लिए स्वच्छतर मिशन के तहत गरीब को शौचालय, गरीब के घर में निशुल्क बिजली का कनेक्शन, गरीब को खाद्यान्न की उपलब्धता, गरीब को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लेने का अधिकार सुनिश्चित हो, इन सभी भावांें को ध्यान में रखकर विगत पांच वर्षाें में देश में जो कार्ययोजना बनी जिससे देश में राजनीति की धुरी जाति, मत, मजहब से हटकर गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं के कल्याण तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर बुनियादी ढांचागत विकास के जिए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है, जो नौजवानों के रोजगार, उन्हें नौकरी उपलब्ध कराने तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन में सहायक हो रहे है। किसानों के लिए भी अनेक योजनाएं प्रारम्भ की गई है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय की प्रेरणा से प्रेरित होकर ही केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने इस प्रकार की वृहद योजनाएं लागू की है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संसद में देश की एकता, अखण्डता तथा राष्ट्रवाद की बात करने के लिए जनसंघ की नींव पड़ी और देश में राजनीतिक अराजकता के खात्मे के लिए जनसंघ का उदय हुआ। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में अन्त्योदय का विचार लेकर तपस्वी कार्यकर्ता निकल पड़े। पं0 दीनदयाल उपाध्याय का स्वप्न था कि समाज के अंतिम सोपान पर खड़े व्यक्ति को भर पेट भोजन, सिर पर छत, बच्चों की पढ़ाई और गरीब को दवाई मिले, इस स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ते हुए पूरा कर रहे है। गरीब को मकान, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त इलाज के साथ ही अब प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार व योगी सरकार ने प्रारम्भ किया है। प. दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रशस्त अन्त्योदय पथ पर बढते हुए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अन्त्योदय प्रण तथा अन्त्योदय लक्ष्य  के साथ संकल्पित है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।