ओमप्रकाश राजभर ने कहा ,जैसे कश्मीर से हटाई 370 वैसे ही करें शराब बंदी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 26 September 2019

ओमप्रकाश राजभर ने कहा ,जैसे कश्मीर से हटाई 370 वैसे ही करें शराब बंदी



गांधी भवन मैदान में वंचित बहुजन समाज एकता रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाज की खातिर उन्होंने त्याग किया। वह भाजपा की हां में हां मिलाते तो मंत्री बनकर राज करते। मगर समाज को आगे बढ़ने के लिए पद त्याग दिया। भाजपा ने जनधन खाते में 15 लाख भेजने का वादा किया था मगर एक रुपया नहीं आया। योगी रोजगार के लिए अलग अलग बयान देते हैं और तीन सितंबर को कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में पुलिस व स्वास्थ्य को छोड़ कर नौकरियों पर रोक लगा दी और 13 को बयान दे रहे हैं कि नौकरी देंगे। राष्ट्रवाद का गलत पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 370 धारा हटाने का स्वागत करते हैं लेकिन जिस प्रकार कश्मीर में 370 हटाया उसी प्रकार प्रदेश में 70 हटा दो। तब मानूंगा कि वह गरीबों के मसीहा हैं। प्रदेश में शराब बंदी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिन्मयानंद को बचा रही है और पीड़ितों को परेशान कर रही है। उन्होंने भाजपा से दूरी बना कर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। रैली को प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह अर्कवंशी, अरविद राजभर, अरुण राजभर, विधायक कैलाश नाथ, महिला मोर्चा की अध्यक्ष राधिका पटेल ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई ताकत


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।