ब्यूरो -कैलाश सिंह विकाश
अंजुमन इमामिया के संयोजन में छठवीं मोहर्रम पर शहर में करीब 42 घंटे तक भ्रमण करने वाला दुलदुल का जुलूस शुक्रवार को कच्चीसराय स्थित वक्फ इमामबाड़ा से अकीदत व एहतराम के साथ उठाया गया। अंजुमनों ने नौहा-मातम किया। दुलदुल की जियारत के लिए महिलाएं व पुरुषों की भीड़ लगी रही। यह जुलूस शहर के आठ थाना क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।
इमामबाड़ा के मुतवल्ली एडवोकेट सैयद इकबाल की निगरानी में जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ उठाया गया। अंजुमन जौव्वादिया नौहा व मातम कर रही थी। शहनाई पर मातमी धुन बज रही थी। जुलूस नई सड़क, औरंगाबाद, काली महाल, माताकुण्ड, पितरकुण्डा, फातमान, चेतगंज, पियरी, जालपादेवी, कबीरचौरा, औसानगंज, जैतपुरा, दोषीपुरा, दारानगर, बहेलिया टोला, पत्थर गलिया होता हुए तीसरे दिन सुबह 10 बजे वापस इमामबाड़ा आकर समाप्त होगा। जुलूस में सैयद हैदर हुसैन मौलाई, जफर हसन, सगीर हसन, शकील अहमद जादूगर, सकलैन हैदर, आफाक हैदर, शाकिर हुसैन आदि शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।