उन्नाव-विशाल गणेश शोभायात्रा का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 8 September 2019

उन्नाव-विशाल गणेश शोभायात्रा का आयोजन



ब्यूरो -उमेश शुक्ला

बांगरमऊ नगर में विशाल गणेश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा के दरबार मे डीजे व बैंड बाजों के साथ भक्तो ने पूरी आस्था के साथ झूमते नाचते व गीत गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुये।जो नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए कल्याणी नदी तट पर समाप्त हो गई।

बांगरमऊ में बड़ी उत्साह के साथ भक्तो ने पूजन अर्चन के साथ गणेश स्थापना के साथ भगवत कथा आदि आयोजन प्रारंभ किए गए ।जो कार्यक्रम लगातार चल रहे थे। आज समापन के अवसर पर परंपरागत रूप से भारी संख्या में भक्तो ने विशाल गणेश शोभायात्रा निकाली जो नगर के मुख हरदोई उन्नाव मार्ग, नानामऊ मार्ग, लखनऊ मार्ग ,तथा नौनिहाल गंज बाजार, गणेश गंज, कटरा, टेढ़ी बाजार, किला शाह जी, मस्तु टोला चौधराना आदि मोहल्लों सहित संपूर्ण नगर भ्रमण के बाद क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित कल्याणी नदी के तट पर समाप्त हो गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।