समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने कहा है कि लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा देश पर
तानाशाही लादने की साजिश कर रही है। नागरिक अधिकारों का हनन हो रहा है। गलत
आर्थिक नीतियों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जनता का
ध्यान बुनियादी मुद्दो से हटाने के लिए भ्रमात्मक प्रचार किए जा रहे हैं।
ऐसे में देश को बचाने की लड़ाई जनता के साथ समाजवादी ही लड़कर जीत सकते हैं।
अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी नेता पूर्व सांसद
स्वर्गीय मोहन सिंह की छठीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में
उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को
सम्बोधित करते हुए कहा कि मोहन सिंह की जीवनपर्यन्त समाजवादी पार्टी
में उनकी निष्ठा बनी रही थी। वे अच्छे लेखक, कुशल वक्ता, संसदीय प्रणाली के
मर्मज्ञ थे। गरीबों, किसानों, नौजवानों में काफी लोकप्रिय थे। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारों के रास्ते पर चलकर ही समाज और
देश तेजी से प्रगति कर सकता है। समाजवादी विरासत को आगे तक ले जाने की
जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है। दुःखी लोगों की आवाज समाजवादी पार्टी ही उठाती
रही है। भाजपा के पास बस लोगों को गुमराह करने की ताकत है।अखिलेश
यादव ने कहा कि भाजपा कारपोरेट संसार के पक्ष में खड़ी है। भाजपा कारपोरेट
संस्थाओं को ताकत देने का काम करती है। वह स्वदेशी उत्पादन के विरोध में
है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अमेरिका में बैठकर अमेरिकन कृषि उत्पादों के
आयात की बात करना भारत के हित में नहीं है। इससे किसान भी बुरीतरह प्रभावित
होगा। फिर भारतीय किसानों के उत्पाद का क्या होगा?
अखिलेश
यादव ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है। आज राजनीति में विचारों के बीच
भी संघर्ष है। इसलिए कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीति-सिद्धांत की
जानकारी गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने में लग जाएं। उन्होंने कहा कि
गैर-बराबरी के विरूद्ध समानता और सांप्रदायिकता के विरूद्ध सामाजिक सद्भाव
तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए समाजवादी सरकार बनाना जरूरी है।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी
विचारधारा को ताकत देने के लिए सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व
में समाजवादी सरकार का बनना समय की जरूरत है और इसी में प्रदेश का हित
सन्निहित है।अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी समाजवादी
नीतियों एवं मूल्यों को आगे बढ़ा रही है।
श्रद्धांजलि सभा में
सर्वश्री उदय प्रताप सिंह पूर्व सांसद, माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभा
अध्यक्ष, नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द
चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद अहमद हसन, पूर्व मंत्री राजेन्द्र
चौधरी, पूर्व सांसद श्रीमती कनकलता सिंह, सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद,
एम.एल.सी. एस.आर.एस. यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह ने भी स्वर्गीय मोहन सिंह
के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।