तहकीकात न्यूज़ -लखनऊ
अपना दल की राष्ट्रीय, प्रान्तीय, मण्डल तथा जिला कार्यसमिति की संयुक्त बैठक केन्द्रीय कार्यालय लालबाग लखनऊ में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनन्द हीरा राम पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में दल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पिछड़ों, शोषितों, दलितों, किसानों एवं नौजवानों को मुंगेरीलाल के सपने दिखाकर प्रदेश एवं केन्द्र की सरकारों ने इन तबको के साथ अन्याय, अत्याचार, शोषण, उत्पीड़न की सारी सीमाएं तोड़ दी है। प्रदेश के किसानों एवं नौजवानों के चेहरों के भावों को देखा उनकी समस्याओं का आकलन किया। नौजवानों में बेरोजगारी एवं महिला उत्पीड़न जैसे हालातों से वाकिब हुई। प्रदेश का व्यापारी अपनी सुरक्षा के नाम पर ईमानदार कर्मी अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर है। गुण्डे, माफियाओं की पालनहार की यह सरकार संविधान नहीं पुलिस तंत्र के बल पर देष एवं प्रदेश पर राज कर रही है। विद्युत दरों में की गई वृद्धि दर प्रदेश सरकार अविलम्ब वापस लें नहीं तो अपना दल इसके लिए प्रदेश स्तरीय आन्दोलन करेगा। यह उद्गार लखनऊ में केन्द्रीय कार्यालय में अपना दल के संयुक्त मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए अपना दल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल व्यक्त कर रहीं थी।
संगठन पर चर्चा करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के पहले आपके सामने जिला पंचायत चुनाव 2020 का लक्ष्य है। पंचायत चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करना होगा। प्रत्येक बूथ में 15 नौजवानों की टोली होनी चाहिए जिसमें एक महिला का होना अनिवार्य है जो अपना दल की नीतियों से जागरूक हों। अगर हमने जिला पंचायत में आधा दर्जन जिलों में अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बना पाए तो 2022 के चुनाव में हमें सत्ता में भागीदारी होने से कोई नहीं रोक सकता। किसी भी संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है इसलिए हमें अनुशासित सिपाही की तरह रहकर युद्ध स्तर पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर काम करना होगा। समस्याएं बहुत हैं लेकिन समस्या का निराकरण हम सबको बहादुरी से करना होगा।
बैठक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबा रामाधार सिंह, आर0बी0 सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव अशोक पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा0 सी0एल0 पटेल, स्वामीनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवामंच डा0 पंकज सिंह पटेल, विनोद पटेल, जिलाध्यक्ष मानिक चन्द्र पटेल, बृजेश पटेल, सी0डी0 सिंह पटेल, श्रीमती सुनीता सिंह पटेल, श्रीमती अनार कली ने भी सम्बोधित किया।
उक्त जानकारी प्रेस के लिए प्रवक्ता आर0बी0 सिंह पटेल ने दी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।