रिपोर्टर राजित राम यादव
हर्रैया छावनी थाना क्षेत्र के बरना निवासी 35 वर्षीय देव प्रकाश तिवारी उर्फ पिंटू पुत्र विश्व नाथ तिवारी मोटरसाइकिल यूपी 51 जे 8749 से शुक्रवार की अपरान्ह लगभग 3:30 बजे हर्रैया जा रहे थे ।
हाईवे पर बड़हर खुर्द गांव के सामने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह हाईवे पर गिर गए और उनका सिर बुरी तरह फट गया सिर फट जाने से उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया
मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । पिंटू अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद आज उसकी जान बच जाती लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था ।
मृतक की फाइल फोटो

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।