बस्ती -महिला हुई साइवर ठगी का शिकार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 14 September 2019

बस्ती -महिला हुई साइवर ठगी का शिकार


लगातार चार दिनों से भेज रही खाते में पैसा

साइवर ठगी के बातों में आकर महिला ने 50 हजार रुपये गंवा दिये। मामला बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार खुर्द गांव निवासी रीना पत्नी बलिराम के साथ हुआ। महिला के मोबाइल नंबर 8081617214 पर 9648540073 से मंगलवार को दोपहर में काल आया।कालर के द्वारा जानकारी दी गई कि उसके पति के मौत हो जाने पर उसे अहेतुक सहायता हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये मिलना है।जिसे पाने के लिए SBIN ooo9217 खाता संख्या 37496509144 में 21 सौ रुपये भेजना पड़ेगा। महिला ने तत्काल रुपये की ब्यवस्था करके उक्त खाते में भेज दिया। थोड़ी देर बाद फिर काल आया 45 सौ रुपये भेजने पर सहायता राशि मिलने की बात की,मांगी गई राशि पुनः भेजने पर 8 हजार 2 सौ भेजने व फिर 8 हजार 2 सौ , 7 हजार 6 सौ ,7 हजार 6 सौ , 9 हजार 3 सौ अंत में 3 हजार 1 सौ रुपये भेजा गया। फिर 2 हजार 2 सौ की मांग की गई तो बार बार पैसा भेजने के संबंध में ग्राहक सेवा केंद्र को शक हो गया राशि भेजने के कारण पूछने पर महिला ने पूरी कहानी बताई।संचालक द्वारा जालसाजी करने वाले से बात की, बताए गए धनराशि को भेजने की बात बताई गई।दबाव बनाने पर काल डिस्क्नेक्ट कर स्वीच आप हो गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।