श्री गणेश पूजा महोत्सव एवं संगीतमय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 8 September 2019

श्री गणेश पूजा महोत्सव एवं संगीतमय



रिपोर्ट -राकेश सिंह 

क्षेत्र के घनश्यामपुर में श्री गणेश सेवा समिति द्वारा श्री गणेश पूजा महोत्सव एवं संगीतमय श्री दिव्य राम कथा का भव्य आयोजन किया गया।5 सितंबर से आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में अयोध्या से आए  अभिषेक शास्त्री जी द्वारा आज रामकथा के तीसरे दिन अपनी अमृतमयी वाणी से संगीतमयी दिव्य राम कथा का वाचन करते हुए प्रभु श्री राम की महिमा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया।


श्री रामकथा व्यास अभिषेक शास्त्री के अमृतमयी वाणी से प्रस्फुटित कथा का रसपान करने के लिए सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रोता गण बिल्कुल मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान करते नजर आए। कथा के साथ ही कलाकारों द्वारा भगवान के विभिन्न स्वरूपों की प्रस्तुत की गई सुंदर झांकियों ने श्रोताओं को श्रद्धा भक्ति से सराबोर कर दिया।


श्री गणेश सेवा समिति के प्रबंधक सुनील चौरसिया व मशहूर ढोलक मास्टर रिंकू विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 सितंबर को विशाल गणपति जागरण एवं आकर्षक झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति की जाएंगी।12 सितंबर को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 13 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के लिए अड़वा घाट के लिए प्रातः 9 बजे से भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।

इस मौके उत्तम सिंह ,विश्वनाथ सिंह, दीपक सिंह,    मनोज जयसवाल, शिव कुमार कश्यप, आसाराम जयसवाल, रामनरेश जयसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, विक्रम वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा,रिंकू विश्वकर्मा,विकास सिंह, राकेश सिंह, व श्री गणेश सेवा समिति  कमेटी के  सभी कार्यकर्ता  सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।