छात्र प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर
रिपोर्टर- राजित राम यादव
जिले के सैकड़ो इलेक्ट्रिकल व कम्प्यूटर साइंस के छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। छात्रों का कहना है की अभी तक उनकी पढ़ाई बस्ती पॉलिटेक्निक में चल रही है अब हमारा स्थानांतरण बेवां में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज में कर दिया जा रहा है जबकि वहां तो न हॉस्टल की सुविधाएं और ना ही अन्य सुविधा उपलब्ध है। वहां मात्र मेकेनिकल के क्लासेस ही चलते है। वहां केवल मेकैनिकल इंस्ट्रूमेंट व पढ़ाई होती है। ऐसे में कंप्यूटर साइंस व इलेक्टिकल की पढ़ाई सम्भव नहीं है। छात्रों का कहना है कि हम सभी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो रही है। छात्रों की मांग है कि हमारी पढ़ाई पॉलिटेक्निक बस्ती चल रही थी वही पूरी की जाय। अगर स्थानांतरण करना है तो बांसी के कॉलेज में कर दी जाय।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।