राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विधानसभा
के विशेष सत्र में गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के
अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव विधानभवन में विधानसभा
की कार्यवाही में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश
की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कई जगहों पर मुकदमा नही लिखा जा
रहा है। शिवपाल ने कहा कि कल मैं बदायूं के दौरे पर था। जहां पर एक घंटे
में 15 बार बिजली गई। आज भी यह एक बड़ी समयस्या है। इस पर ध्यान देना चाइए।
बिजली की स्थिति सही नही है। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट के बारे में कहा
कि जितने निवेश की बात हुई है उतना निवेश नही आया है।
सदन में शिवपाल यादव ने सरकार और मुख्यमंत्री की काफी तारीफ भी की.
उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ अच्छे काम किए हैं, लेकिन इसके साथ ही ख़राब
कानून-व्यवस्था का भी जिक्र होना चाहिए. शिवपाल यादव ने सदन में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रदेश का नेतृत्व ईमानदार मुख्यमंत्री
के हाथों में है. मुख्यमंत्री मेहनती हैं, लेकिन पुलिस संवेदनशील नहीं है,
अभी पुलिस को कसने की ज़रूरत है. शिवपाल ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र
में पीड़ितों और गरीबों के मुकदमे नहीं लिखे गए. नहरों में पानी नहीं
पहुंचा. किसान बेहद परेशान हैं. किसानों पर मनमाने तरीके से जुर्माना लगाया
गया. शिवपाल ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट एक अच्छा कार्यक्रम था, लेकिन
जितना सोचा गया उतना निवेश नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़
वृक्षारोपण हुआ, जिसकी वह सराहना करते हैं.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।