शिवसेना के सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी साथ हैं। होटल ग्रैंड हयात में आज शाम 7 बजे हमारे 162 विधायकों को पहली बार एक साथ देखिए। आइये आप भी देखिए। संजय राउत ने अपने टि्वट को महाराष्ट्र के राज्यपाल को भी टैग किया है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सभी विधायकों का एक साथ फोटो सेशन भी होगा। इस मौके पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और सुप्रिया सुले ग्रैंड होटल हयात पहुंच चुके हैं।सबसे पहले शिवसेना के विधायक बसों में सवार होकर ग्रैंड हयात होटल पहुंचे।कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक चाह्वाण, बाला साहब थारोट होटल में मौजूद हैं। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी मौजूद हैं। होटल में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी की जा रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चाह्वाण ने कहा कि राज्य में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस और अन्य सहयोगी पार्टियों की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के 162 नहीं बल्कि उससे ज्यादा विधायक हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन की मंजूरी के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।
अजित पवार से मिले छगन भुजबल
अजित पवार को मनाने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल पहुंचे हालांकि उनकी कोशिश अभीतक नाकाम साबित हुई है। अजित पवार से मिलने के बाद छगन भुजबल ने कहा कि हमने विचार विमर्श किया है, कुछ रास्ता निकले इसके लिए कोशिश जारी है। सकारात्मक तरीके से कुछ ना कुछ रास्ता निकले इसके लिए हम काम कर रहे हैं। जब छगन भुजबल से पूछा गया कि क्या अजित पवार को पार्टी से बाहर निकाला जाएगा तो उन्होंने कहा कि इस बात को वह शरद पवार तक पहुंचाएंगे। हालांकि, जयंत पाटिल ने कहा कि वह अजित पवार से एक बार फिर मुलाकात करेंगे।भाजपा-शिवसेना को सरकार गठन का आदेश दें
ठाणे जिले की रहने वाली एक महिला मतदाता ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर शिवसेना और भाजपा को चुनाव पूर्व गठबंधन पर कायम रहने और उसे प्राप्त जनादेश के तहत महाराष्ट्र में सरकार बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। प्रिया चौहान पड़ोसी ठाणे जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अदालत से केंद्र और राज्य को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के चुनाव पश्चात बने गठबंधन और भाजपा-अजीत पवार के गठजोड़ में से किसी को मुख्यमंत्री बनाने से रोके।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।