| रिपोर्ट -Moveen Mansuri |
कन्नौज में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां हत्या के एक मामले में इंसाफ मांगने गए पीड़ितों पर ही पुलिस ने लाठियां चला दी। पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले में सफाई देते नजर आ रहे हैं और आगे की कार्यवाही की बात कह रहे हैं ।
मामला कन्नौज की सदर कोतवाली क्षेत्र के शिखाना मोहल्ले का है। यहां की मैमूना के पति शाहिद का साली अर्शी से बिजली के बिल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मृतक की साली अर्शी ने 28 अक्टूबर 2019 को घर बुलाकर शाहिद की अपने देवरों के साथ मिलकर पिटाई कर दी थी। जिसमे शाहिद को गंभीर चोटे आई थी और उनको कानपुर रिफर कर दिया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिये मृतक की पत्नी कानपुर से लौटती वक्त सीधे कोतवाली पुलिस के पास डेडबॉडी के साथ पहुँच गयी, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा लिखने की बात कह पीड़ित को टरकाने को कोशिश की । कोई कार्यवाही होती न देख पीड़ित शव लेकर कोतवाली के बाहर डटे रहे । यहां कोतवाल विनोद मिश्रा ने परिजन के साथ मौजूद लोगों को भगाना चाहा। मुकदमा लिखाने पर अड़ी मृतक शाहिद की पत्नी व अन्य परिजन जब नही माने तो रिजर्व फोर्स बुलाकर कोतवाल बिनोद मिश्रा ने पीड़ितों पर लाठियां भाँज दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।