पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद शहर में हैंड ग्रेनेट मिलने की दूसरी घटना से पुलिस प्रसाशन की नींद उड़ा दी है।क्योंकि शहर में अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद जिंदा हैंड ग्रेनेट मिलाने के बाद खतरे का संकेत है । पिछले महीने शहर के मोहल्ला बजरिया फील्ड में भी एक जिंदा हैंड ग्रेनेट मिला था।जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नही कर सकी है।
वही सदर कोतवाली की चौकी पांचालघाट क्षेत्र के गांव धीमरपुरा के रहने वाला नाबालिक बच्चा राम अपने अन्य साथियों के साथ गंगा में मछली पकड़ने गया था।उसी समय उसके जाल में एक थैला मिला जिसमे अधिक बजन होने के कारण उसने उसको पलट दिया।तो उस थैले से दो जिंदा हैंड ग्रेनेट निकले।जिसकी जानकारी उसने अपने घर वालो को दी।फिर उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी।जानकारी होने पर सवसे पहले सिपाही सुरेंद्र उसके चौकी प्रभारी आर के शर्मा पहुंचे।जिन्होंने उच्च अधिकारियों को ग्रेनेट मिलने की जानकारी दी।ग्रेनेट मिलने से आसपास के सैकड़ो लोग उनको देखने के लिए जमा हो गए।
घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बच्चे से पूरी जानकारी करने के बाद बहुत बड़ी लापरवाही कर दी।उन्होंने दोनों हैंड ग्रेनेट को बाल्टी में डालकर दो सिपाहियों के माध्यम से बाइक से पुलिस लाइन के लिए भेज दिया।यदि बाइक से कही रास्ते मे दोनों जमीन पर गिर जाती तो दोनों सिपाहियों की जान को खतरा हो सकता था।लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नही की है।अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर पहुंचा तो पता चला कि धीमरपुरा के दो बच्चे राम और विशाल गंगा में स्नान कर रहे थे।तभी उनको प्लास्टिक के थैले में दो ग्रेनेट मिले है उनकी जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।