यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना किसानों का अभी पौने तीन हजार करोड़ रुपये बाकी है जिसका समय पर भुगतान किया जाएगा। आने वाले ढाई वर्षों में हम किसानों के लिए ऐसी व्यवस्था कर देंगे कि उन्हें लाभ होता रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में ईआरबी वेबसाइट व ई-गन्ना एप उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक गन्ना मिल कई प्रकार से लोगों को रोजगार देती है। इसलिए किसान हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
योगी ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख किसान हैं। हम उनके हितों के लिए काम कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।