बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए कई दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, और तीन पूर्व विधायक शामिल हैं।
बसपा प्रमुख ने क्षत्रप पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक रुधौली चौधरी, पूर्व विधायक सदर जितेंद्र उर्फ नंदू चौधरी और पूर्व विधायक महादेवा दूधराम को अनुशासन हीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है।
मामले में बस्ती के जिला अध्यक्ष संजय धूसिया ने बताया कि पूर्व में इन सभी को चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन इन लोगों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। इस कारण शनिवार को इन सभी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।