एनआईओएस से डीएलएड सेवारत शिक्षकों ने यूपीटेट में शामिल किए जाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की याचिका - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 17 November 2019

एनआईओएस से डीएलएड सेवारत शिक्षकों ने यूपीटेट में शामिल किए जाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की याचिका


राकेश सिंह 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वाधान में पूरे देश भर के अप्रशिक्षित शिक्षकों को एनआईओएस द्वारा एनसीटीई से 22 सितंबर 2017 को अनुमति लेने के बाद प्रशिक्षित किया गया है।

 यह प्रशिक्षण 31 मार्च 2019 को पूर्ण हो चुका है लेकिन इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षित सेवारत शिक्षकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा में शामिल नहीं किया जा रहा है इसलिए इन शिक्षकों ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की है जिसमें शिक्षकों का कहना है की टेट पात्रता परीक्षा है जिससे इनको वंचित नहीं किया जा सकता है इसके संबंध में एनसीटीई ने 2010 में विस्तृत गाइडलाइन जारी किया था । जिसकी प्रथम सुनवाई शनिवार को हुई है अगली सुनवाई सोमवार को होनी है यूपीटेट की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2019 है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।