credit,.Dinik jagran
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर धुंध के कारण आधा दर्जन विमान लैंड नहीं हो सके। ऐसी स्थिति में आधा दर्जन विमानों को लखनऊ से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। इसके कारण सैकड़ों यात्री विमानों में फंसे रहे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के मुताबिक, मौसम ठीक होने के बाद विमानों को दिल्ली के लिए टेक ऑफ करा दिया गया। लखनऊ में विमान लैंड होने के कारण कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई। वहीं, लखनऊ से गो एयर की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ी थी, लेकिन धुंध के कारण वापस आ गई। जिसे मौसम साफ होने के बाद दिल्ली भेजा गया।
सैकड़ों यात्री फ्लाइट में घंटों बैठे रहे, मौसम ठीक होने के बाद एक-एक करके देर रात विमान टेक ऑफ कराए गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के मुताबिक, सुबह 10 बजे से 10:25 बजे तक एक- एक कर छह विमान उतरे। इनमें इंडिगो की चेन्न्ई, दिल्ली उड़ान 6ई 5007, एयर इंडिया की विशाखापट्टनम से दिल्ली जाने वाली उड़ान एआई 452, गो एयर की लखनऊ दिल्ली उड़ान जी8-2510, गो एयर की मुंबई से दिल्ली की उड़ान जी8-327, गो एयर की थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली की उड़ान जी8-032 और एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली उड़ान संख्या एआई635 शामिल हैं। सभी विमान दिल्ली में स्थिति सुधरने के बाद टेक ऑफ कर सके। करीब 11:30 बजे गो एयर की पहली उड़ान वापस गई। बाकी सभी विमान दोपहर 12 बजे तक दिल्ली के रवाना हो गए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।