ईश्वर चन्द्र पटेल
तहकीकात न्यूज़ कुशीनगर
कुशीनगर । कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय राज् दरबार स्थित एक कार्यक्रम बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के राजकुमार सिंह ने किया बैठक का मुख्य उद्देश्य 10 दिवसीय मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां व बेरोजगारी किसानों का समर्थन मूल्य बिजली दर वृद्धि कर्ज माफी है
5 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक अलग-अलग तरीकों से उपरोक्त मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करना 15 नवंबर को जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा व जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया प्रत्येक विधानसभा में 10 दिवसीय प्रदर्शन में प्रत्येक विधानसभा मैं एक प्रभारी व एक सह प्रभारी नामित हुए जो विधानसभा से लेकर 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन सफल कराने की जिम्मेदारी दी गई
कान्ग्रेश पार्टी की राष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा बिंदुवार इस प्रकार है
5 नवंबर को बैठक प्रेस वार्ता 10 दिवसीय अभियान की घोषणा है,
6 नवंबर को पर्चा वितरण ब्लॉक मुख्यालय तहसील कचहरी कालेज आदि जगह पर,
7 नवंबर को भी पर्चा वितरण,
8 व 9 नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं जिला शहर ब्लाक वार्ड स्तरीय,
10 नवंबर को बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन के साथ जिले के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन,
11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर कार्यक्रम व शिक्षण संस्थाओं में महंगी शिक्षा निजीकरण बेरोजगारी के सवाल पर वार्ता,
12 व 13 नवंबर को किसानों की समस्या को लेकर सुनवाई -- अन्नदाता की सुनो (चौपाल) बिजली दर वृद्धि /कर्जमाफी / फसल का मूल्य,
14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को नेहरू के सपनों का भारत पर सेमिनार,
15 नवंबर को अंतिम दिन जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन सभा व जिला प्रशासन को ज्ञापन देना आदि कार्यक्रम की जानकारी दी गई जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी के साथ साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है कार्यक्रम की सारी जानकारियां जिला प्रवक्ता ब्यास ओझा ने पढ़कर कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक समझाया
इस कार्यक्रम की बैठक में अभय शंकर त्रिपाठी, वाजिद अली, सीमा शर्मा, अजय जयसवाल, धनंजय सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आफताब आलम, अशोक सिंह नंदलाल चौहान पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष कुशीनगर, घनश्याम मोदनवाल, राज किशोर सिंह, अशोक सिंह, जान मोहम्मद, उपेन्द्र यादव, सन्दीप, रविन्द्र पटेल, नबीज आलम, कन्हैया सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।