प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन करें सत्यापन UP बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 1 November 2019

प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन करें सत्यापन UP बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का



यूपी बोर्ड ने वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2019 के प्रमाण पत्र ऑनलाइन कर दिए हैं। अक्सर लोगों में गफलत रहती है कि सरकारी नौकरी के सत्यापन के समय मार्कशीट फर्जी न निकल जाए। अब यह समस्या खत्म होगी।
अब 2003 से 2019 तक के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.results.upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे।

सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सभी सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी संस्थाएं, विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज, डीम्ड विश्वविद्यालय अब स्वत: अभ्यर्थियों के वर्ष 2003 से 2019 तक के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों का सत्यापन वेबसाइट से कर सकते हैं।

यदि सत्यापन के बाद किसी छात्र-छात्रा का विवरण उसकी ओर से उपलब्ध कराए गए अंकपत्र-प्रमाण पत्र से अलग पाया जाता है तो उसका सत्यापन बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से करा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।