प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में एक आम बजट और दो अनुपूरक बजट पेश किए। फरवरी-2019 में 4.79 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश होने के बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वित्त वर्ष में अनुपूरक बजटों के माध्यम से सरकार के खजाने का आकार 5 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।
मितव्ययिता पर जोर और 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था पर फोकस के बाद यह अनुमान सहज माना जाने लगा था। मगर, आम बजट के अलावा जुलाई व दिसंबर में अनुपूरक बजट लाने के बावजूद बजट आकार 4.97 लाख करोड़ पर जाकर ठिठक गया।
दूसरे अनुपूरक बजट में कम राजस्व आय का साफ असर सामने आया है। सरकार मुख्यमंत्री की कई बहुप्रचारित घोषणाओं के लिए पैसे का बंदोबस्त नहीं कर पाई है।
जानकार बताते हैं कि वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट 5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा। नए वित्त वर्ष का आम बजट पिछले कई वर्षों से बीते वित्त वर्ष के आम बजट से 8 से 11 प्रतिशत वृद्धि दर लेकर बनाया जाता रहा है। मंदी के बीच यदि आठ प्रतिशत भी वृद्धि दर ली गई तो भी अगला आम बजट 5 लाख करोड़ से अधिक का हो जाएगा।
2019-20 का बजट अनुमान
आम बजट : 4,79,701.10 करोड़
पहला अनुपूरक : 13,594.87 करोड़
दूसरा अनुपूरक : 4,210.85 करोड़
-------------------------------------
योग 4,97,506.82 करोड़
-------------------------------------

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।